फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aadhaar verification of 30,294 pensioners pending

30,294 पेंशनरों को आधार सत्यापन लंबित, बढ़ेगी समस्या

Mon, 19 Sep 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar verification of 30,294 pensioners pending
30,294 पेंशनरों का आधार सत्यापन लंबित
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के 29,246 और शहरी क्षेत्र के 1,048 बुजुर्ग पेंशनरों का नहीं हो सका सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 30,294 बुजुर्ग पेंशनरों का आधार सत्यापन नहीं हो सका है। सत्यापन के लिए 30 सितंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। यदि समय से सत्यापन नहीं किया गया तो पेंशनरों को अगली किस्त नहीं मिल पाएगी।
जिले में कुल 96,614 बुजुर्गों को पेंशन दी जाती है। इनमें 94,705 ग्रामीण क्षेत्र के और 1,909 शहरी क्षेत्र के पेंशनर हैं। इन पेंशनरों को पेंशन की धनराशि सामान्य रूप में प्राप्त करने के लिए अपने आधार को सितंबर माह के अंत तक सत्यापित कराने का निर्देश दिया गया है। अभी तक 66,320 पेंशनरों ने अपने आधार का सत्यापन कराया है। 30,294 पेंशनरों को ब्लॉक व तहसील स्तर से सत्यापन कराने के लिए विशेष कवायद करनी होगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकरलाल ने बताया कि सत्यापन न कराने वाले पेंशनर अनिवार्य रूप से 30 सितंबर तक सत्यापन करा लें, अन्यथा उनकी पेंशन रुक सकती है।
विज्ञापन

--------------------------
नगर पालिका महराजगंज व लक्ष्मीपुर ब्लॉक में सर्वाधिक सत्यापन रुका
जिले के 12 ब्लॉकों में रुके 29,246 आधार सत्यापन में सर्वाधिक 3082 की संख्या लक्ष्मीपुर ब्लॉक की है। वहीं, शहरी क्षेत्र में नगर पालिका महराजगंज में 375 पेंशनरों का सत्यापन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed