{"_id":"69b86a2734fd3abd7f062ec8","slug":"a-youth-waved-a-black-flag-in-front-of-the-convoy-of-the-subhaspa-national-president-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-173463-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले के सामने युवक ने काला झंडा लहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले के सामने युवक ने काला झंडा लहराया
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित सामाजिक समरसता महारैली में काला कपड़ा दिखाने पर युवक को पकड़ते पुलिस
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, 151 में किया चालान
महराजगंज। सामाजिक समरसता महारैली के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में एक युवक ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले के सामने एक युवक ने काला झंडा लहरा दिया। यह कार्यक्रम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से आयोजित किया गया था। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले के ठीक सामने हुई इस घटना से कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया।
घटना सोमवार करीब पौने दो बजे की है। जैसे ही ओमप्रकाश राजभर का काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, उसी दौरान लाल रंग की शर्ट पहने एक युवक कार्यकर्ताओं की भीड़ से निकला और काफिले के सामने खड़े होकर जोर-जोर से काला झंडा लहराने लगा। पार्टी कार्यकर्ता तुरंत आरोपी की ओर दौड़े और उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अलर्ट पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई।
आरोपी की पहचान धर्मराज चौरसिया के रूप में हुई है। वह हंसखोरी गांव, थाना पनियरा का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि चौरसिया समाज को कार्यक्रम में उचित सम्मान न दिए जाने के कारण उसने यह कदम उठाया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेते हुए धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
घटना से सामाजिक समरसता महारैली का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कार्यक्रम को बिना किसी रुकावट के जारी रखा और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी।