{"_id":"6a3ede21e5d52d5d3808bdba","slug":"a-youth-was-beaten-up-over-a-dispute-regarding-grazing-goats-in-the-field-fir-was-lodged-against-three-people-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-179979-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खेत में बकरी चराने के विवाद में युवक से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खेत में बकरी चराने के विवाद में युवक से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में खेत में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुड़ली चौराहा निवासी अवनीश पटेल अपने बड़हरा विशंभरपुर स्थित खेत का निरीक्षण करने गए थे। आरोप है कि वहां सरोज उनके खेत में बकरी से धान की फसल चरवा रही थी। अवनीश ने जब इसका विरोध किया और फसल नुकसान न करने की बात कही तो सरोज कथित रूप से गाली-गलौज करने लगी।
आरोप है कि इसी दौरान खोजन तथा रामप्रसाद, दोनों निवासी बड़हरा विशम्भरपुर मौके पर पहुंच गए। तीनों ने मिलकर अवनीश के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह विवाद शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने अवनीश को जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सरोज, खोजन, रामप्रसाद निवासी बड़हरा विशंभरपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।