{"_id":"643ed6af6df08859910acec0","slug":"a-youth-suicided-maharajganj-news-c-7-1-131037-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवक ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवक ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या
Tue, 18 Apr 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
पारिवारिक हालत ठीक नहीं होने के कारण फंदे से लटकर दे दी जान संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। सोहगीबरवा थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव के धर्मपुर टोला में सोमवार को एक युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी बीच इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घर के अंदर फंदे से लटकते शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, शिकारपुर गांव के टोला धर्मपुर निवासी राजू मांझी (30) की पारिवारिक हालात ठीक नहीं थी। इसे लेकर वह काफी दिनों से परेशान था। राजू मांझी घर पर सुनसान पाकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृत राजू मांझी की पत्नी माधुरी देवी जब घर आकर पति का फंदे से लटका शव देखा तो सन्न रह गईं। उसके कुछ देर बाद अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी।
इसकी भनक लगते ही मौके पर जुटे लोगों ने मृत राजू की पत्नी को संभालते हुए पुलिस को जानकारी दी। युवक की मौत से पत्नी माधुरी और दो बच्चे विवेक तथा मजनू की रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
सोहगीबरवा थाना प्रभारी निरिक्षक प्रिंस कुमार ने कहा कि प्रथमदृष्टया और आसपास के लोगों से पूछताछ के मुताबिक राजू मांझी की पारिवारिक हालात ठीक नहीं थी। जिसके चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पांच वर्ष पहले मां, बाप की हो चुकी थी मौत
ग्रामीणों ने बताया शिकारपुर गांव के टोला धर्मपुर निवासी भोली मांझी के दो बेटे संजय और राजू मांझी रहे। करीब पांच वर्ष पहले पिता भोली और मां गौशवा देवी की बीमारी से मौत होने के बाद संजय और राजू अलग रहते थे। कृषि के लिए भूमि न होने के चलते राजू हर रोज मजदूरी कर परिवार का पेट भरता था। किसी दिन काम न लगने पर तमाम परेशानियां खड़ी हो जाती थीं।
अपहरण का मुकदमा दर्ज
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी लापता हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह जानकारी खनुआ चौकी प्रभारी गंगाराम यादव ने दी। संवाद