{"_id":"5ec16dc88ebc3e90525e101f","slug":"a-youth-foun-hanged-maharajganj-news-gkp3515590145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
तीन माह पहले पत्नी से नाराज होकर छोड़ा था घर
संवाद न्यूज एजेंसी
लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र पुरैना गांव के पास बागीचे में रविवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला। हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पहचान कराया। उसकी पहचान राकेश यादव (40) निवासी ग्राम टीकरिया थाना जोगिया उदयपुर सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राकेश की पत्नी रीता यादव ने बताया कि बृजमनगंज कस्बे में अपने बच्चो के साथ रहती हूं। पति राकेश यादव कस्बे की एक चाय की दुकान में काम करते थे। मायका बृजमनगंज थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में है। तीन माह पहले पति नाराज होकर चले गए थे। तभी से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। राकेश का बड़ा पुत्र संजय (8), आर्यन (1.5) पुत्री मीना (5) हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।