फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   a youth died in accident

Maharajganj News: चार पहिया वाहन की चपेट से युवक की मौत

Sat, 04 Feb 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 04 Feb 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
a youth died in accident
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर महदेवा बुजुर्ग गांव के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के भगवतनगर परसिया निवासी सूरज (35) बृहस्पतिवार को किसी काम से फरेंदा गए हुए थे। शाम करीब छह बजे बाइक से घर लौट रहे थे। भाजपा के पूर्व विधायक के आवास के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। उनको सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि चार पहिया वाहन कब्जे में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed