फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young woman flew into a rage during a panchayat meeting at the police outpost and demanded poison.

Maharajganj News: चौकी पर चल रही पंचायत के दौरान बिफरी युवती, मांगने लगी जहर

Sat, 22 Aug 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
A young woman flew into a rage during a panchayat meeting at the police outpost and demanded poison.
10 दिन पहले लापता हुए प्रेमी युगल शुक्रवार को वापस लौटे
विज्ञापन

परतावल चौकी में सुबह से शाम तक चली पंचायत
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 10 दिन पहले घर से फरार हुए प्रेमी युगल पुलिस के प्रयासों के बाद वापस आ गए। शुक्रवार को सुबह से ही परतावल चौकी पर चली पंचायत में मान-मनव्वल का दौर शुरू हुआ। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे मान-मनव्वल से आजिज युवती ने अचानक ही थाने में जहर मांग हंगामा मचा दिया। कुछ देर बाद युवक-युवती परिजनों के साथ घर चले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए युवक और उसी गांव की युवती के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों बालिग बताए जा रहे हैं। करीब 10 दिन पहले दोनों अचानक घर से फरार हो गए थे। परिजन की ओर से काफी तलाश की गई लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस की ओर से दोनों से संपर्क कर उन्हें वापस बुलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के प्रयास के बाद दोनों वापस लौटे तो शुक्रवार को दोनों पक्षों को परतावल चौकी पर बुलाया गया। सुबह करीब 11 बजे चौकी परिसर में पंचायत शुरू हुई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने बैठे और मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास किया गया। गांव के कुछ लोग भी पंचायत में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करने का प्रयास किया जाता रहा। इसी बीच दोपहर बाद करीब 3:30 बजे अचानक पंचायत के दौरान माहौल बिगड़ गया। युवती भावुक होकर चीख-चीखकर जहर देने की मांग करने लगी। युवती के इस तरह अचानक बोलने से चौकी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों और परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह स्थिति शांत हुई।

हंगामा शांत होने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर जारी रहा। पुलिस और गांव के लोगों की मौजूदगी में घंटों तक पंचायत चलती रही। आखिरकार दोनों पक्षों के परिजन युवक और युवती को अपने-अपने साथ लेकर घर चले गए। मामले को लेकर पूरे दिन चौकी परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed