फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young woman died in Maharajganj after being attacked by a leopard, which clawed her neck.

UP: महराजगंज में तेंदुए के हमले से युवती की मौत, पंजे से गले पर किया वार...शव के पास बैठा रहा तेंदुआ

Sun, 18 Jan 2026 11:17 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 18 Jan 2026 11:17 AM IST
सार

जिले में शनिवार को एक तेंदुआ हमलावर हो गया। पहले दो चरवाहों को जख्मी किया। खेत में गई एक युवती को तेंदुआ गन्ने के खेत में खींच ले गया। सूचना पर स्थानीय लोग एकजुट होकर युवती को तेंदुए से छुड़ाकर जख्मी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जब स्थानीय लोग जुटे थे तो देखे तेंदुआ युवती के शव के पास ही बैठा हुआ था।

विज्ञापन
A young woman died in Maharajganj after being attacked by a leopard, which clawed her neck.
मृतक युवती की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिले में तेंदुए की दहशत बरकार है। शुक्रवार को लक्ष्मीपुर रेंज में एक तेंदुए ने दो चरवाहों को जख्मी कर दिया था। वहीं शनिवार को निचलौल के बढ़या मुस्तकील गांव के टोला गेठीहवा में तेंदुए ने खेत की ओर गई एक युवती को गन्ने के खेत में खींच ले गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने युवती को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब चार बजे बढ़या मुस्तकील गांव के टोला गेठीहवा निवासी आबिद की बेटी शैरुन निशा (20) गांव के पूरब सिवान स्थित खेत की ओर गई थी।

विज्ञापन

इस दौरान गन्ने के खेत में शिकार की तलाश में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुआ युवती को गन्ने के खेत में करीब पांच मीटर अंदर तक खींचकर ले गया और मार डाला। इस दौरान पास में गन्ने के खेत में काम कर रहे लोग जान बचाकर गांव की ओर से भागने लगे।

सूचना पर ग्रामीण एकत्र होकर घटनास्थल पर पहुंचे तब तक तेंदुआ वहां से भाग चुका था। ग्रामीणों युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की जा रही है। टीम गश्त कर रही है। ठंड में कोहरे की वजह से वन्यजीव रास्ता भटक कर आबादी की ओर से चले आते हैं। ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

ल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज से सटे गांव बढ़या मुस्तकील गांव के टोला गेठीहवा में शैरुन निशा मां को ढूंढने के लिए खेत की ओर निकली थी। इसी बीच गन्ने के खेत में छिपे तेंदुआ ने हमला कर युवती को मार डाला। लोगों के मुताबिक गन्ने के खेत में युवती को मारने के बाद करीब 20 मिनट तक तेंदुआ शव के पास बैठा रहा।
विज्ञापन

लोगों को शोर सुनकर वह भागा। हालांकि जंगल की ओर से जाने के पदचिह्न नहीं दिखाई दे रहे हैं। बढ़या मुश्किल टोला गठीहवा निवासी आबिद अली घटना का जिक्र करते हुए फफक पड़े। उन्होंने बताया कि चार बेटे खुरशेद, रमजान, मैनुद्दीन, कयामुद्दीन के बाद इकलौती बेटी शैरुन निशा (20) थी। चारों बेटों की शादी हो चुकी है।

पत्नी नूरजहां जानवरों के लिए चारा लेने गांव के पूरब सिवान बंधे की ओर गई थी। काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी तो बेटी घर का काम निपटा कर उसे ढूंढने गई थी। अभी वह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बंधे के करीब पहुंची थी कि घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला।

बेटी की चीख सुन कुछ दूरी पर मौजूद लोग गन्ने के खेत के पास पहुंचे तो शैरुन लहूलुहान अवस्था में मिली। लेकिन काफी देर होने के चलते बेटी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने शैरुन को निचलौल सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शैरुन निशा की मां नूरजहां का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक पहुंची थी। परिजनों से वारदात की जानकारी लेकर वन विभाग की टीम के साथ जांच-पड़ताल में जुट गई है। युवती के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। मौके कर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

पांच महीने बाद शैरुन निशा की होने वाली थी शादी
पिता आविद अली ने बताया कि चारों बेटे शादी होने के बाद अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। जबकि वह पत्नी नूरजहां और बेटी शैरुन निशा के साथ रहते थे। बेटी पढ़ाई-लिखाई नहीं करती थी। घर का काम काज करती थी। उनके पास करीब 90 डिसमिल भूमि है। बेटी शैरुन निशा की शादी की तैयारी में जुटे थे। पांच महीने बाद बेटी शैरुन निशा की शादी होने वाली थी।

गले पर दो जगह दांत के निशान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. शांति विजय मिश्रा के मुताबिक तेंदुए ने युवती का शिकार करने के दौरान गले पर पंजे से कई बार वार किया है। युवती के गले दो दाहिने तरफ और एक बाएं तरफ तेंदुए के दांत के निशान हैं।

सिर के पीछे से खून निकल रहा था। सिर से नीचे युवती के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। माना जा रहा है कि तेंदुआ ने सबसे पहले गले पर ही वार किया था। तेंदुए के पंजे के वार से युवती खून से लथपथ हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed