फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young woman arrived at her lover's house with her family for marriage, causing a commotion.

Maharajganj News: शादी के लिए परिजनों के साथ प्रेमी के घर पहुंची युवती, हंगामा

Mon, 18 May 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A young woman arrived at her lover's house with her family for marriage, causing a commotion.
आठ वर्षों के प्रेम संबंध में शादी को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में बातचीत के बाद दोनों पक्षों में बनी सहमति
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल में रविवार को खलीलाबाद शहर की एक युवती अपने माता-पिता और भाई के साथ एक युवक के घर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि युवक और युवती में आठ वर्षों से प्रेम संबंध है। युवती पक्ष शादी को लेकर स्पष्ट जवाब मांग रहा था। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया। युवती के परिजनों के अनुसार, युवक पक्ष शादी के लिए अब तैयार हो गया है।
युवती के अनुसार, युवक के घर पर पहुंचने के बाद मैंने शादी को लेकर स्पष्ट जवाब मांगा। आरोप है कि युवक पक्ष स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थिति बिगड़ती देख युवती पक्ष ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को परतावल चौकी लेकर गई, जहां काफी देर तक बातचीत और समझौते का प्रयास चलता रहा। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखीं। काफी देर चली बातचीत के बाद मामला फिलहाल शांत हो गया और दोनों पक्ष वापस अपने घर लौट गए। युवती पक्ष के लोगों ने बताया कि बातचीत के बाद युवक पक्ष शादी के लिए तैयार हो गया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी परतावल अमित सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत के बाद मामला शांत हो गया है। किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed