फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man was dragged out of his car and beaten up; the video went viral.

Maharajganj News: कार से खींचकर युवक को पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 17 May 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A young man was dragged out of his car and beaten up; the video went viral.
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कप्तानगंज मार्ग स्थित नहर कॉलोनी गेट के सामने एक युवक को कार से खींचकर आधा दर्जन युवकों ने सड़क पर उसे जमकर पीटा। शनिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे घटी इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। लगभग दस मिनट तक सड़क पर हंगामा होता रहा। इससे आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के जद्दू-पिपरा निवासी शाहरुख खान अपने तीन दोस्तों के साथ कार से परतावल आया था।
किसी काम से वह कप्तानगंज रोड स्थित नहर कॉलोनी गेट के पास गया था। काम समाप्त कर जैसे ही वह अपने साथियों के साथ कार में बैठा, तभी आधा दर्जन से अधिक युवक वहां पहुंचे और उसे कार से खींचकर फिल्मी अंदाज में मारना-पीटना शुरू कर दिया। उसके साथी बीच-बचाव करते रहे लेकिन हमलावर लगातार पिटाई करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवकों के हमला करने के बाद सड़क पर भीड़ जुट गई। इस दौरान दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed