फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man was beaten up for making a video of loading fertilizer.

Maharajganj News: खाद लादने का वीडियो बनाने पर युवक को पीटा

Sun, 02 Nov 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up for making a video of loading fertilizer.
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा बरोहिया चौराहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक के साथ कुछ लोग मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। मामले में पीड़ित की तहरीर पर निचलौल पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार कसौधन निवासी हरदी थाना निचलौल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बरोहिया चौराहा स्थित एक खाद की दुकान पर गया था। उसने देखा कि उक्त दुकान पर दर्जनों गाड़ियों में खाद लादी जा रही थीं। वह रोड की दूसरी तरफ से गाड़ियों में खाद लादने का वीडियो बनाने लगा। जानकारी होने पर दुकान मालिक ने युवक पर हमला कर दिया। उसके साथ के दो-तीन अन्य लोगों ने भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक निचलौल अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार परशुराम, राधिका व एक अज्ञात निवासी बरोहिया के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed