फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man was attacked at a birthday party due to an old rivalry.

Maharajganj News: जन्मदिन की पार्टी में युवक पर पुरानी रंजिश में किया जानलेवा हमला

Sat, 28 Mar 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked at a birthday party due to an old rivalry.
पीड़ित की नामजद तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम कर रहे हैं मामले की जांच
महराजगंज। नगर पंचायत परतावल में जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश में एक युवक हुए जानलेवा हमले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मुख्य आरोपी खुद को एक न्यूज पोर्टल का पत्रकार बताकर पुलिस पर धौंस जमाता है।
पीड़ित बृजेश कुमार के अनुसार, वह 25 मार्च को परतावल तिवारी टोला निवासी पुनीत पांडेय के घर जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान दरवाजे पर पहुंचते ही आरोपी बर्खास्त शिक्षक रतन कुमार पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, अंश पांडेय और कृष्णा पांडेय उर्फ रवि लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। हमले में बृजेश कुमार और उनके एक सहयोगी को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर घर के अंदर छिप गया।
विज्ञापन

एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रतन कुमार पांडेय, संतोष पांडेय, अंश पांडेय और कृष्णा उर्फ रवि पांडेय के खिलाफ जानलेवा हमला करने, धमकी देने के साथ ही एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं कई आपराधिक मामले



जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी रतन कुमार पांडेय के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में कोतवाली महराजगंज में खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर धारा 419, 420, 467, 468, 471 (जालसाजी व धोखाधड़ी) के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2010 में श्यामदेउरवा थाने में ब्रह्मदेव पांडेय की तहरीर पर धारा 419, 420, 467, 323, 504 के तहत केस दर्ज है। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाने में प्रियंका की तहरीर पर धारा 498ए, 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक शाखा परतावल के तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने गबन के मामले में न्यायालय में वाद दायर किया है। फर्जी डिग्री होने के कारण आरोपी को शिक्षक पद से बर्खास्त किया जा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी खुद को एक न्यूज पोर्टल का पत्रकार बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed