{"_id":"680152b04fb1de4ed70f7a06","slug":"a-young-man-returning-after-giving-his-wedding-card-died-in-an-accident-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-147092-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अपनी शादी का कार्ड देकर लौट रहे युवक की हादसे में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अपनी शादी का कार्ड देकर लौट रहे युवक की हादसे में माैत
Fri, 18 Apr 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार। अपनी शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे नौतनवा थानांतर्गत मुड़ेहरा निवासी युवक की जागियाबारी गांव के पास बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। 29 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर मुड़ेहरा निवासी गणेश चौहान (24) अपने दोस्त अमित चौहान (22) के साथ बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर में अपने माैसी के यहां अपनी शादी का कार्ड देने गया था।
कार्ड देने के बाद दोनों बाइक से देर रात घर लौट रहे थे। बाइक गणेश ही चला रहा था। तभी जागियाबारी गांव के पास अनियंत्रित बोलेरो सवार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को पीएचसी अड्डा बाजार ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गणेश चौहान को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद अमित को घर भेज दिया। बृहस्पतिवार की सुबह गणेश का शव घर पहुंचा तो परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा गांव शोक में डूब गया। मां सुभावती रो-रोकर बेहोश हो जा रही थीं।