{"_id":"646a755d146ff36eb1027a25","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-two-bikes-maharajganj-news-c-7-1-175898-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत
Mon, 22 May 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 22 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के बरवां खास निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार बाइक से परतावल जा रहे थे। रामपुर मोड़ पर सामने से आ रहे 32 वर्षीय बृजेश निवासी कप्तानगंज कुशीनगर की बाइक से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी परतावल भिजवाया। डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। बृजेश का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल बृजेश का इलाज कराया जा रहा है।