{"_id":"67d9c2279cf1872c0300cac4","slug":"a-young-man-burnt-in-the-fire-dies-another-is-serious-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-144898-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अगलगी में झुलसे युवक ने तोड़ा दम, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अगलगी में झुलसे युवक ने तोड़ा दम, दूसरा गंभीर
Wed, 19 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। भगवतनगर परसिया के कुड़ियहवां टोले पर सोमवार को आवासीय मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो युवक झुलस गए थे। झुलसे युवक में एक युवक की सोमवार की रात मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
फरेंदा थाना क्षेत्र के भगवतनगर परसिया टोला कुड़ियहवां निवासी महेंद्र चौधरी के आवासीय मकान में सोमवार को दिन में साढ़े 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। मकान के अंदर रखे पेट्रोल व डीजल के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन टीम ग्रामीणों की मदद से आग काे बुझाने के लिए काफी प्रयास किए। आग बुझाने के चक्कर में रविंद्र निवासी भगवतनगर परसिया व अच्छेलाल निवासी बड़हरा पनियरा सहित एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन
तीनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज गोरखपुर ले गए। जहां देर रात अच्छेलाल 42 निवासी बड़हरा पनियरा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार झुलसे एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे युवक का इलाज चल रहा है।