फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A woman who came to give evidence in court was beaten up

Maharajganj News: न्यायालय में साक्ष्य देने पहुंची महिला की पिटाई

Tue, 18 Feb 2025 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 18 Feb 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
A woman who came to give evidence in court was beaten up
महराजगंज। न्यायालय में साक्ष्य देने पहुंची भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पर कुछ लोगों ने सुलह का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़िता साहिना खातून निवासी धरमपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में पिता इरशाद अली निवासी गंगराई के पास रह रही है। उनका ससुराल वालों से पारिवारिक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। वह मंगलवार को मुकदमे से संबंधित न्यायालय में साक्ष्य देने के लिए पहुंची थी। अभी वह न्यायालय के पास पहुंची थी तभी पति किस्मत और दूसरी पत्नी लतीफुन निशा और सास सैफुन निशा पास आ गए। वह विवाद को सुलह करने के लिए दबाव बनाने लगे। इससे इन्कार करने पर लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने कहा कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर पति किस्मत, लतीफुन निशा और सैफून निशा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed