फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A woman was beaten while returning home after cutting mustard.

Maharajganj News: सरसों काटकर घर जा रही महिला को पीटा

Wed, 18 Feb 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A woman was beaten while returning home after cutting mustard.
ठूठीबारी। खेत से सरसों काटकर घर जा रही एक महिला को एक परिवार के कुछ लोगों ने रोककर पिटाई कर दी। बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सीहाभार निवासिनी संजू शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मेरे पति रामसनेही करीब 8 साल से बाहर रहते हैं।
विज्ञापन

मैं घर तथा खेती-बाड़ी की देख-रेख करती हूं। सोनू निवासी खैरहवा जंगल टोला खैराटी ने 24 डिसमिल खेत मेरे पति रामसनेही से मेरी जानकारी के बगैर बैनामा करा लिया था, जिस पर मेरे आपत्ति दर्ज कराने से अभी खारिज दाखिल नहीं हुआ है और मामला विचाराधीन है। 8 फरवरी को करीब 7 बजे शाम को मैं अपने खेत से सरसों काटकर वापस घर आ रही थी। इस दौरान रास्ते में साहू टोला मोड़ के पास सोनू, अशर्फी तथा सोनू की पत्नी तीनों ने मिलकर मुझे रास्ते में रोक लिया और मुझे गालियां देने लगे। विरोध करने पर तीनों मुझे लात-मुक्के व डंडे से मारने-पीटने लगे। बरगदवा थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सोनू, अशर्फी और सोनू की पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed