फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A woman was attacked with lethal weapons, an FIR was lodged against seven people.

Maharajganj News: महिला पर जानलेवा हमला, सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 29 Dec 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
A woman was attacked with lethal weapons, an FIR was lodged against seven people.
आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए महिला को घर से घसीटकर बाहर निकाला
विज्ञापन

महराजगंज। थाना कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम हरैयां पंडित में पुरानी रंजिश के कारण एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।



पीड़ित गुड्डू पासवान ने थाना कोल्हुई में दी गई तहरीर में बताया कि 20 दिसंबर को शाम करीब 6 बजे वह घर पर नहीं थे। इसी दौरान उनकी मां इलायची देवी पत्नी सीताराम घर पर अकेली थीं। आरोप है कि पड़ोसी मंगरू, रमेश, उमेश, दीनदयाल, अकाली, दुर्गावती और लक्ष्मीना पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए इलायची देवी को घर से घसीटकर बाहर निकाला और लात-घूंसे तथा लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं और उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही परिजन महिला को बृजमनगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद 27 दिसंबर को गुड्डू पासवान ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने तहरीर के आधार पर आरोपी मंगरू, रमेश, उमेश, दीनदयाल, अकाली, दुर्गावती और लक्ष्मीना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed