फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A woman in labor had died due to negligence just 23 days ago as well.

Maharajganj News: 23 दिनों पूर्व भी लापरवाही के कारण हो गई थी प्रसूता की मौत

Mon, 07 Sep 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A woman in labor had died due to negligence just 23 days ago as well.
डॉ. अमित चौधरी पर लोटन सरकारी अस्पताल से गर्भवती को प्रसव हेतु अपने निजी अस्पताल लाने का आरोप
विज्ञापन

नौतनवा। सरकारी डॉ. अमित कुमार चौधरी के अनन्या हॉस्पिटल में मरीजों की हालत बिगड़ने के बाद रेफर करने और मौत होने पर परिजन को मैनेज करने का मामला नया नहीं है। 15 अगस्त को भी अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती को एकाएक रक्तस्राव होने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है।
संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में मृतक महिला विंदेश्वरी निवासी खैराटी के ससुर (क्षेत्र पंचायत सदस्य) सीताराम ने बताया कि गत 15 अगस्त को गर्भवती बहू को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन स्थित सीएचसी पर ले गए थे। आरोप है कि यहां तैनात चिकित्साधीक्षक डॉ. अमित कुमार चौधरी ने प्रसूता की हालत नाजुक होने की बात कहते हुए वहां से नौतनवा स्थित अपने अनन्या हॉस्पिटल पर ले आए।
विज्ञापन

इलाज शुरू हुआ तो तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद डॉक्टर को बुलाकर ऑपरेशन कराया गया और नवजात का जन्म हुआ था। इसी बीच किसी गड़बड़ी से प्रसूता को रक्तस्राव शुरू हो गया। सीताराम ने आगे बताया कि अस्पताल के दो कर्मचारी बहू को आनन-फानन में अपने अस्पताल के ही एंबुलेंस से लेकर नेपाल के भैरहवा स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने बहू को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने कहा कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण नवजात बच्ची अपनी मां का मुंह तक नहीं देख सकी। वहीं इस बाबत अस्पताल के मैनेजर से पूछने पर वह आनाकानी करते हुए कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर संचालित करने पर होगी कार्रवाई : डीआई
नौतनवा। नगर के अनन्या हॉस्पिटल में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर संचालित होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद औषधि निरीक्षक ने खबर का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। औषधि निरीक्षक नवीन कुमार का कहना है कि अवैध रूप से मेडिकल स्टोर का संचालन हरगिज बर्दाश्त नहीं है। जल्द ही अनन्या अस्पताल के मेडिकल स्टोर की जांच करते हुए संबंधित संचालक के विरुद्ध विधिक विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed