फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A three year old innocent drowned in Ghoghi river and died

Maharajganj News: घोघी नदी में तीन साल का मासूम डूबा, मौत

Tue, 03 Jun 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 03 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A three year old innocent drowned in Ghoghi river and died
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गुजरौलिया गांव के लोधपुरवा टोले में सोमवार को बच्चों के साथ खेलते समय तीन वर्षीय ऋषि की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गुजरौलिया गांव के लोधपुरवा टोला निवासी शिब्बन का तीन वर्षीय बेटा ऋषि गांव के कुछ बच्चों के साथ सटे घोंघी नदी के बंधे पर सोमवार की दोपहर में खेल रहा था। उसी दौरान कुछ बच्चे नदी में नहाने के लिए चले गए। बच्चों को नदी में जाता देख ऋषि भी नदी में उतर गया और डूबने लगा।
विज्ञापन

बालक को डूबता देख बच्चों ने शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बच्चे को नदी से निकलकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो कोहराम मच गया। ऋषि तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोगों का कहना है कि नदी के किनारे गांव के बच्चे अक्सर खेलते हैं। बालक नदी में डूब रहा था तो बच्चों का शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग वहां पहुंचे, तब उसे नदी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। बालक की मौत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया शव को कब्जे में लिया गया। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed