फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A tempo full of passengers collided with a divider, injuring three people including a couple.

Maharajganj News: सवारियों से भरी टेंपो डिवाइडर से टकराई, दंपती सहित तीन घायल

Mon, 08 Jun 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A tempo full of passengers collided with a divider, injuring three people including a couple.
फरेंदा-धानी मार्ग पर विश्रामपुर चौराहे के पास हुआ हादसा, मची चीख-पुकार
विज्ञापन

फरेंदा। धानी मार्ग पर स्थित विश्रामपुर चौराहे पर अनियंत्रित टेंपो के डिवाइडर से टकराने के कारण तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बनकटी पहुंचाया गया। दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा के धानी ढाला से सवारी भरकर टेंपो चालक धानी के लिए निकला था। विश्रामपुर चौराहे के समीप ड्राइवर को झपकी आने के कारण टेंपो डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में टेंपो में सवार अमेरिका (55) व उनकी पत्नी रंभावती (50) खालिकगढ़, पुरंदरपुर और सुभावती (35) निवासी ठाकुरनगर लोहरपुरवा को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना के बाद मची चीख-पुकार को सुनकर आसपास के लोग काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए और घायलों को टेंपो से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। जहां से अमेरिका व उनकी पत्नी रंभावती को मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed