{"_id":"690a5a89931fe304180f4a57","slug":"a-teenager-was-tied-with-a-rope-and-hung-upside-down-from-a-tree-for-stealing-a-mobile-phone-maharajganj-news-c-7-1-gkp1041-1124493-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मोबाइल चोरी के आरोप में किशोर को रस्सी से बांधकर पेड़ से उल्टा लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मोबाइल चोरी के आरोप में किशोर को रस्सी से बांधकर पेड़ से उल्टा लटकाया
विज्ञापन
पेड़ से लटकाया गया किशोर।
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर को मोबाइल चोरी के आरोप में रस्सी से बांधकर पेड़ से उल्टा लटकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें कुछ लोग उसे गाली भी दे रहे हैं। मामला सोमवार का बताया जा रहा है पर मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
वायरल वीडियो को घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। आरोप है कि गांव के ही एक किशोर को कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ लिया और पुलिस को बताने की बजाय खुद उसे रस्सी से बांधकर पेड़ से उल्टा लटका दिया। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो किसी ने बना लिया, जो मंगलवार को अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद किशोर की मां ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। वायरल वीडियो में कुछ लोग किशोर को छोड़ देने के लिए कह रहे है, जबकि कुछ उसे गालियां दे रहे हैं डरा-धमका रहे हैं।
वहीं, वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही घुघली थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने कुछ ही घंटे में इस मामले मे वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है और इसमें शामिल युवकों की पहचान कर ली। एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच में पता चला कि मोबाइल चोरी के आरोप में किशोर को बांधकर उल्टा लटकाया गया।