फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A teenager sitting on a bridge fell into the canal after losing his balance; the NDRF is conducting a search operation.

Maharajganj News: पुल पर बैठा किशोर संतुलन बिगड़ने से नहर में गिरा, तलाश में एनडीआरएफ कर रही तलाश

Thu, 01 Oct 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
A teenager sitting on a bridge fell into the canal after losing his balance; the NDRF is conducting a search operation.
-ग्राम गुर्चिहा में मंगलवार रात की घटना, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला किशोर का शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्चिहा में मंगलवार रात नहर में डूबने से एक किशोर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम किशोर की तलाश में जुट गई है। 20 घंटे की तलाश के बाद भी किशोर का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, गुरचिहा गांव निवासी राजकुमार शर्मा (17 वर्ष) गांव के बगल से गुजरने वाली नहर के पुल पर बैठा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिरकर डूब गया। उसके नहर में डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई और लोग उसे तलाशने में जुट गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर किशोर की तलाश में जुट गई। बुधवार सुबह से पुलिस और एनडीआरफ की टीम लगातार तलाश में जुटी है लेकिन 20 घंटे बीत जाने के बाद भी किशोर का नहीं चल सका है। राजकुमार शर्मा स्थानीय एक इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से किशोर की तलाश कर रही है। घटना को लेकर गांव में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत थानाध्यक्ष कोल्हुई आलोक सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। रात से ही अपने स्तर से डूबे किशोर की तलाश की जा रही है, मगर तक अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed