फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A student playing cricket died due to lightning

Maharajganj News: क्रिकेट खेल रहे छात्र पर बिजली गिरने से हुई मौत

Wed, 08 May 2024 04:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
A student playing cricket died due to lightning
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजुरी में मंगलवार सुबह 11:30 क्रिकेट खेल रहे 17 वर्षीय छात्र की बिजली गिरने से घटना स्थल पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची मुजुरी चौकी पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन

पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी चौकी अंतर्गत ग्राम सभा मुजुरी खास निवासी अभिमन्यु उर्फ़ मनु मंगलवार को दिन में घर के सामने खेत में क्रिकेट खेल रहा था। 11:30 बजे आंधी पानी के साथ बिजली चमकती हुई अभिमन्यु उर्फ़ मनु पर गिरी, जिससे अभिमन्यु का पूरा शरीर झुलस गया। शरीर के कपड़े भी फट गए। गंभीर रूप से झुलसे अभिमन्यु को पनियरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्राइवेट वाहन से ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अभिमन्यु अपने घर में भाई संतोष (20), बहन शांति (22) में छोटा था। वह मुजुरी स्थिति एक इंटर काॅलेज में इंटर का छात्र था। पिता मुंबई में प्राइवेट दिहाड़ी मजदूर पेंट पाॅलिश का कार्य करते हैं। बड़ा भाई संतोष भी पिता के साथ रहकर हाथ बंटाता है। अचानक अभिमन्यु की मौत से माता कुंति सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed