फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A Spanish citizen was wandering on the border for money for a week

Maharajganj News: एक सप्ताह से पैसे के लिए सरहद पर भटक रहा था स्पेन का नागरिक

Sat, 21 Jun 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 21 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A Spanish citizen was wandering on the border for money for a week
सोनौली (महराजगंज)। स्थानीय कस्बे में स्पेन देश का नागरिक छह दिनों से पैसे के अभाव में भटक रहा था। उसके पास खाना खाने और यात्रा के लिए पैसे नहीं थे। इसकी सूचना सोनौली पुलिस को लगी तो पुलिस ने उसे खाने के पैसे दिए और दिल्ली की बस में बैठाकर रवाना किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम सोनौली रोडवेज के पास बार्थलोना स्पेन निवासी अबेटो फुटपाथ पर सोया मिला। पूछताछ में उसने बताया कि स्पेन से भारत आया और फिर नेपाल गया दो माह नेपाल में रहने के बाद भारत आया और दिल्ली जाने के बाद जापान जाना चाहता है। उसने बताया कि भारत का बीजा और पासपोर्ट है, लेकिन यात्रा और खाना के लिए पैसे नहीं है। उसने स्थानीय प्रशासन से दिल्ली दूतावास तक जाने की मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बताया कि स्थानीय लोग खाना खाने के लिए दे दे रहे हैं। पुलिस को सूचना मिलने के बाद सोनौली पुलिस ने उसे खाना खाने के लिए पैसे देकर दिल्ली बस पर उसे बैठा दिया। चौकी प्रभारी सोनौली वृजभान यादव ने बताया कि स्पेन का एक नागरिक नेपाल से आने के बाद भारत में पैसे के अभाव में रोडवेज बस डिपो के पास फुटपाथ पर मिला। उसकी समस्या को देखते हुए उसकी मदद की गई। उसके पास भारत में रहने के लिए बीजा की अवधि 2026 तक मान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed