फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A soldier was duped of Rs 8.50 lakh in the name of land.

Maharajganj News: जमीन के नाम पर सैनिक से 8.50 लाख रुपये की ठगी

Wed, 15 Apr 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
A soldier was duped of Rs 8.50 lakh in the name of land.
कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति पर पांच डिस्मिल जमीन बैनामा कराने के नाम पर ठगी का आरोप
विज्ञापन

सदर कोतवाली में दर्ज हुई प्राथमिकी, गोरखपुर के थाना पिपराइच स्थित सिंघोरिया के निवासी हैं प्रभात सिंह
महराजगंज। जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के जवान प्रभात सिंह के साथ जमीन खरीद के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रभात सिंह ने गोरखपुर एसएसपी को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि महाराजगंज के विनोद सिंह यादव निवासी रुद्रापुर, महुआवा, थाना कोतवाली ने उनके साथ ठगी की है। प्रभात सिंह निवासी सिंघोरिया, थाना पिपराइच, जिला गोरखपुर के निवासी हैं।
तहरीर के अनुसार, विनोद सिंह यादव ने प्रभात सिंह को बताया कि महाराजगंज नगरपालिका क्षेत्र के गाटा संख्या 327, राजीवनगर वार्ड नंबर 8 में करीब 5 डिसीमिल आवासीय जमीन उपलब्ध है। उसने कहा कि 12 लाख रुपये में बैनामा करा दिया जाएगा। भरोसे पर प्रभात सिंह ने 18 मई 2024 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मोहददीपुर शाखा के चेक से 8,50,000 रुपये एडवांस के रूप में विनोद सिंह यादव को दे दिए। चेक क्लियर होने के बाद आरोपी ने शेष राशि लेकर जल्द बैनामा कराने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद टालमटोल शुरू कर दिया।
विज्ञापन




प्रभात सिंह जब छुट्टी पर गोरखपुर आते हैं तो आरोपी से मिलने जाते हैं लेकिन वह मिलता नहीं है। फोन करने पर टालता है। मित्र अभिमन्यू सिंह से पूछने पर भी स्पष्ट जवाब नहीं मिलता। आरोपी विनोद सिंह यादव अब गोरखपुर में कहीं रहने का बहाना बनाता है। प्रभात सिंह ने आरोप लगाया कि उनके साथ साजिश रचकर धोखाधड़ी की गई है। न तो जमीन दी गई, न ही पैसे वापस किए गए। बल्कि फोन पर जान-माल की धमकी दी जा रही है। पीड़ित सैनिक ने बताया कि यह राशि उन्होंने लोन लेकर दी थी और आज भी बैंक का ब्याज भर रहे हैं। उनके पास बैंक स्टेटमेंट और अन्य सबूत मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि प्रभात सिंह की तहरीर पर आरोपी विनोद सिंह यादव निवासी रुद्रापुर, महुआवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed