फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A smuggler carrying 48 kg of hashish from Nepal was arrested at the border.

Maharajganj News: नेपाल से 48 किलो चरस लेकर आ रहा तस्कर बाॅर्डर पर गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
A smuggler carrying 48 kg of hashish from Nepal was arrested at the border.
चरस के साथ पकड़ा गया तस्कर।  
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेखुआनी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 48.68 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ग्राम पंचायत सेखुआनी टोला शंकरपुर निवासी आरोपी राकेश यादव के रूप में हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नौतनवा सीओ अंकुर गौतम व परसामलिक थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी टोला शंकरपुर से कार से भारी मात्रा में चरस की खेप रवाना होने वाली है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सेखुआनी चौराहे के शंकरपुर मोड़ पर बृहस्पतिवार की रात लगभग 11 बजे नाकाबंदी कर ली। इसी बीच शंकरपुर मोड़ की ओर से एक कार आती हुई दिखी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने कार रोककर तलाशी ली तो 48.68 किलोग्राम चरस बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की बताई जा रही है। अग्रिम कार्रवाई के लिए कार सहित आरोपी युवक को पुलिस थाने पर ले आई। पुलिस ने आरोपी युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, नेपाल से लाई जा रही चरस की यह खेप भारत के विभिन्न शहरों में खपाने की तैयारी थी। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर पता लगाने में जुटी हैं कि चरस की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई और इसे किन जगहों पर खपाने की योजना थी।

चरस की खेप बरामद करने वाली टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि एक कार से 48.68 किलोग्राम चरस बरामद करके आरोपी युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed