{"_id":"68ec0d7d9af6a6ddd10f6f9a","slug":"a-pickup-carrying-a-consignment-of-illegal-firecrackers-was-recovered-from-nichlaul-city-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-161713-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निचलौल शहर से एक पिकअप अवैध पटाखा की खेप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निचलौल शहर से एक पिकअप अवैध पटाखा की खेप बरामद
Mon, 13 Oct 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
निचलौल में पटाखा बरामद होने के बाद किराना की दुकान में जांच करते एसडीएम और पुलिस।स्रोत प्रशासन
निचलौल। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर एक पिकअप पर लदी अवैध पटाखे की खेप बरामद की। टीम ने बरामद पटाखे की खेप को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि शहर में एक पिकअप पर भारी मात्रा में अवैध पटाखा लदा हुआ है। उक्त सूचना पर एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता और क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह की मौजूदगी में छापा मारा गया। इस दौरान सामना लदी एक संदिग्ध पिकअप की तलाशी ली गई। इसमें से पटाखा बरामद हुआ।
टीम ने चालक से पटाखा से संबंधित कागजात मांगा, लेकिन वह पटाखा से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम पिकअप के साथ पटाखा को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
वहीं एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि दीपावली पर्व को लेकर अवैध तरीके से पटाखा बेचने वालों के खिलाफ जांच की जा रही है। अगर अवैध तरीके से कोई भी पटाखा बेचते या फिर खरीदते मिलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पटाखे की दुकानों की जांच कर दिए निर्देश
निचलौल। शहर में संचालित तीन पटाखों की दुकानों को एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से पहुंचकर पटाखों की जांच की। इस दौरान लाइसेंसी पटाखों की दुकान एवं गोदामों की जांच कर पटाखों के रखरखाव एवं सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर शहर निवासी मंजूर आलम, सलाउद्दीन, हुसैन की पटाखा की दुकानों की जांच की गई। दुकान आबादी से काफी दूर संचालित किया जा रहा है। दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दुकानदारों की ओर से पुख्ता इंतजाम भी किए गए है। संवाद