{"_id":"6ad53709f1d3efdb190b7471","slug":"a-person-was-treating-patients-on-the-barhara-baraipar-road-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-187484-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना डिग्री मरीजों का इलाज करने का आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना डिग्री मरीजों का इलाज करने का आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार मार्ग पर एक व्यक्ति पर बिना डिग्री के मरीजों का इलाज करने का आरोप ला है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी पर मरीजों से 300 रुपये फीस लेने और एक हजार से तीन हजार रुपये तक की दवाएं देने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, बड़हरा बरईपार मार्ग पर एक व्यक्ति मरीजों का इलाज कर रहा था। उसके पास मरीजों की भीड़ जुटने पर ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने उससे इलाज करने की डिग्री और अन्य प्रमाणपत्रों के बारे में जानकारी मांगी। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास इलाज करने से संबंधित कोई डिग्री नहीं थी। वह मरीजों से 300 रुपये फीस ले रहा था और उन्हें एक हजार से तीन हजार रुपये तक की दवाएं दे रहा था।
इस पर ग्रामीणों ने डाॅयल 112 पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज कर रहे व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को भी दिए जाने की बात कही जा रही है, ताकि आरोपी के पास इलाज करने की वैध योग्यता और दवाएं देने के संबंध में जांच हो सके। श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर इलाज करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।