फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A person died under suspicious circumstances on the roadside

Maharajganj News: सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

Thu, 15 May 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 15 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
A person died under suspicious circumstances on the roadside
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार में जाम के बीच एक व्यक्ति सड़क किनारे अचेत हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरवा निवासी बच्चू शर्मा 55 बृहस्पतिवार को सुबह पूजा-पाठ के बाद बाइक लेकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। अभी वह परतावल बाजार पहुंचे तो वहां बकरियों का बाजार लगा था। बकरी को बचाते हुए वह धीरे-धीरे बढ़ रहे थे कि इस बीच सड़क के किनारे गिर गए। उपस्थित लोगों ने बताया कि एक बकरी को बचाने के चक्कर में वह बाइक लेकर गिर गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed