फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A paved road will be built from Mudila Canal to Khajuria Canal Bridge.

Maharajganj News: मुड़िला नहर से खजुरिया नहर पुल तक बनेगी पिच सड़क

Tue, 30 Sep 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A paved road will be built from Mudila Canal to Khajuria Canal Bridge.
महराजगंज। मुड़िला नहर से खजुरिया नहर पुल तक 4.800 किमी जल्द ही पिच सड़क बनेगी। इसके लिए डीपीआर तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस परियोजना पर तीन करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सड़क के बनने से क्षेत्र की करीब 40 हजार आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी। खुटहा बाजार से मुड़िला गांव और खजुरिया नहर पुल को जोड़ने वाली यह सड़क वर्तमान में बेहद जर्जर है।
विज्ञापन

गड्ढों और खराब सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश में लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, जिससे ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खजुरिया नहर पुल तक पक्की सड़क बनने से स्थानीय लोग आसानी से बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य सुविधाओं तक पहुंच सकेंगे। विशेष रूप से किसानों को अपनी उपज को बाजार तक ले जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही, आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों के लिए भी यह सड़क उपयोगी होगी।
कुलदीप वर्मा ने बताया कि यह सड़क कई गांवों के लिए अहम है। इसके खराब होने से हमें बहुत परेशानी होती है
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता रवि शंकर ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed