फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A new power substation will be built in Paniara area

Maharajganj News: पनियरा क्षेत्र में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र

Tue, 01 Apr 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 01 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A new power substation will be built in Paniara area
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा। इस उपकेंद्र पर पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। इससे क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इस पर साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पनियरा क्षेत्र में दो विद्युत उपकेंद्र संचालित हैं। सब स्टेशन पनियरा में एक 10 एमवीए और एक पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। यहां पर कुल छह फीडर स्थापित हैं। इसमें हंसखोरी, महुआ शुक्ल, पनियरा टाऊन, पनियरा देहात, गांगी बाजार फीडर शामिल हैं।
विज्ञापन

इससे 22803 उपभोक्ता जुड़े हैं। यहां पर पर आए दिन ओवरलोडिंग के कारण बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है। इससे उपभोक्ताओं को बहुत परेशानी होती है। इसके अलावा मुजुरी सब स्टेशन पर 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर स्थापित है। यहां पर तीन फीडर बने हैं। इसमें नरकटहा, डोमरा और मुजुरी फीडर शामिल है। यहां कुल 11876 उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पनियरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की ओर से आए दिन शिकायत की जाती है। इस क्षेत्र में रोजाना ओवरलोडिंग के कारण बिजली की कटौती की परेशानी उपभोक्ताओं के लिए बनी हुई है। विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए पनियरा में नया विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
जल्द ही इसे अनुमोदन के लिए शासन को भेजा जाएगा। विभाग का कहना है कि अभी इसके लिए जमीन का चिह्नांकन नहीं हुआ है। इसके लिए जल्द ही एसडीएम सदर से सरकारी भूमि उपलब्ध कराने के लिए चर्चा की जाएगी। पनियरा में नया सब स्टेशन बनने से यहां के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति मिलेगी।

आनंदनगर द्वितीय के अधिशासी अभियंता ई. चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि नया सब स्टेशन बनाने के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस उपकेंद्र के शुरू होने से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और उन्हें निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed