फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A moving car caught fire, passengers ran away to save their lives

Maharajganj News: चलती कार में लगी आग, सवारों ने भागकर बचाई जान

Mon, 16 Jun 2025 06:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Jun 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
A moving car caught fire, passengers ran away to save their lives
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा कला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की देर रात चलती कार में आग लग गई। उसमें सवार दो लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने मदद की
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के तारामंडल निवासी सतेन्द्र पाठक और मनीष श्रीवास्तव नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा गांव में अपने मित्र से मिलने गए थे। खाना खाने के बाद रात 1:30 बजे गोरखपुर अपने घर जा रहे थे। अभी वह कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुलरिहा कला गांव के पास पहुंचे थे तभी अचानक उनकी कार में आग लग गई।
विज्ञापन


कार में जैसे ही आग लगी दोनों लोग कार को सड़क पर किनारे खड़ी कर तुरंत उसमें से बाहर निकल आए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दाेनों वहां से दूर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने दोनों कार सवारों की मदद की। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया, तब जाकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष सिंह ने बताया कि चलती कार में आग लगने से जल गई है। उसमें गोरखपुर निवासी दो लोग बैठे थे। दोनों लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed