{"_id":"5707ffc84f1c1b8171c811e4","slug":"a-morning-walk-on-the-newly-extracted-samvatsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव संवत्सर पर प्रभातफेरी निकाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव संवत्सर पर प्रभातफेरी निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
नव संवत्सर पर प्रभातफेरी निकाली गई।
- फोटो : जगन्नाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नव वर्ष का स्वागत हियुवा ने प्रभातफेरी से किया। इस दौरान वंदेमातरम की गूंज रही। वक्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान हिन्दू परंपराओं को कायम रखने और तीज त्योहारों को धूमधाम से मनाने की अपील की।
शुक्रवार को तहसील परिसर से निकली प्रभात फेरी ठूठीबारी चौराहा, अस्पताल, जनता चौक, रेलवे स्टेशन होेकर गायत्री मंदिर पहुंची। जहां पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष शेष विजय सिंह ने पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि आज का युवा अपनी सनातन परंपरा को भूलता जा रहा है। इसी कारण गैर समुदाय का नव वर्ष मनाता है। हिंदू धर्म और संस्कृति को छिन्न भिन्न करने के लिए विरोधी शक्तियां साजिश रच रही हैं। ऐसे में परंपरा कायम रखने के लिए सभी तीज त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाने की जरूरत है। साथ ही सबको मिल जुलकर रहना होगा। क्योंकि ऐसे आयोजनों से देश की एकता और अखंडता कायम रहेगी। कार्य का संचालन हियुवा के जिला महामंत्री कृष्ण विहारी पाठक ने किया। इस मौके पर अनिल आर्य, रामसेवक जायसवाल, गोपाल सोनकर, जीतेन्द्र शर्मा, आकाश श्रीवास्तव, अजय अग्रहरी, जगदीश सहानी, राधेश्याम आदि कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
पिपरदेउरा सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रधानाचार्य सत्येदव धर दुबे ने बताया कि आज ही के दिन से हिन्दू समाज के नए वर्ष का प्रारंभ होता है। जिसे प्रतिपदा के रूप में भी मनाते हैं। बताया कि नई पीढ़ी के लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रतापादित्य पांडे, प्रतिमा दूबे, चिंता वर्मा, मनोज कुमार, राजू, मनीष, आशुतोष रहे।
उद्योग व्यापार मंडल व सीमावर्ती पत्रकार संघ की ओर से नव वर्ष के उपलक्ष्य में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनेश रौनियार व मनोज कुमार जोशी के नेतृत्व में ठूठीबारी तिराहे पर श्रद्धालु भक्तों को स्टाल लगाकर फल वितरण व जलपान कराया गया। राजू मद्धेशिया, अरुण वर्मा, ओमप्रकाश गुप्त, विप्लव मद्धेशिया, प्रवीण मिश्रा समेत समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।