फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A modern marriage hall will be built in Siswan.

Maharajganj News: सिसवां में बनेगा आधुनिक मैरिज हाॅल

Mon, 27 Oct 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A modern marriage hall will be built in Siswan.
महराजगंज। नगर पालिका परिषद सिसवा में आधुनिक मैरिज हॉल और अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोनों कार्याें का टेंडर जारी हो जा चुका है। 1.65 करोड़ रुपये से मैरिज हॉल और 36 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण करवाया जाएगा। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिसवा में लोगों की जरूरतों और नगरवासियों की लंबे समय से मांगों को ध्यान में रखते हुए दोनों परियोजना को प्राथमिकता दी गई है।
पालिका अध्यक्ष की सहमति से वार्ड 6 आजादनगर में अंत्येष्टि स्थल और वार्ड संख्या 21 विवेकानंद नगर में मैरिज हॉल के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, विवेकानंद नगर वार्ड में बनने वाला मैरिज हॉल आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। 1.65 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। भवन का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि नगर के सभी वार्डों से वहां तक आसानी से पहुंचा जा सके। यह भवन नगर के मध्य भाग में बनाया जाएगा ताकि आसपास के लोगों को भी सुविधा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed