फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A modern gymnasium will be built in Mujuri, instructions to prepare DPR

Maharajganj News: मुजुरी में बनेगी आधुनिक व्यायामशाला, डीपीआर तैयार करने के निर्देश

Sun, 05 Oct 2025 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A modern gymnasium will be built in Mujuri, instructions to prepare DPR
महराजगंज। मुजुरी क्षेत्र के युवाओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सिंचाई विभाग के पास जल्द ही एक आधुनिक व्यायामशाला (जिम) का निर्माण कराया जाएगा। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। व्यायामशाला के निर्माण से युवाओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुजुरी में स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले के पास स्थित पुरानी व्यायामशाला बदहाल हो चुकी है। भवन की दीवारें जर्जर हो चुकी हैं और अंदर मौजूद उपकरण या तो टूट गए हैं या इस्तेमाल करने लायक नहीं रह गए हैं। लंबे समय से युवा इसके मरम्मत और आधुनिकीकरण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में युवाओं के लिए कोई सुसज्जित व्यायाम नहीं है। उन्हें अस्थायी जगहों पर अभ्यास करना पड़ता है। युवाओं ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने यह मांग भी रख चुके हैं। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री द्वारा डीपीआर तैयार करने के निर्देश के बाद लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जितेंद्र चौहान, भोला चौहान, चंद्रशेखर कुमार और नीरज ने बताया कि सिंचाई विभाग के पास स्थित डाक बंगले में कई वर्षो से क्षेत्र के युवा सेना भर्ती की तैयारी करते हैं। कुश्ती और अन्य खेलों में रुचि रखने वाले खिलाड़ी भी यहीं अभ्यास करते हैं। लेकिन उचित उपकरण, मैट, वेट मशीन, पंचिंग बैग जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से उनका अभ्यास अधूरा रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा क्षेत्र के मुजुरी में स्थित सिंचाई विभाग के पास व्यायामशाला में खेलकूद और अभ्यास के लिए उपयुक्त उपकरणों और अन्य संसाधनों की क्या व्यवस्था है, इसकी जानकारी संबंधित सचिव से मांगी गई है। जल्द ही इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद बजट स्वीकृत कराकर व्यायामशाला को बेहतर और आधुनिक बनाने का प्रयास किया जाएगा।
-राहुल कुमार सागर, खंड विकास अधिकारी पनियरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed