{"_id":"66f9597617e025fdf9029d0e","slug":"a-middle-aged-man-who-went-to-fish-died-due-to-drowning-in-water-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132458-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मछली निकालने गए अधेड़ की पानी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मछली निकालने गए अधेड़ की पानी में डूबने से मौत
Sun, 29 Sep 2024 07:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 29 Sep 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार क्षेत्र के ग्रामसभा चैनपुर निवासी नसरुल्लाह मोनी ताल में मछली मारने गए थे। जाल लगाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
ग्राम चैनपुर निवासी रबिजून ने बताया कि उनके पति नसरुल्लाह (45) शनिवार को दोपहर में गांव के भलुही टोला स्थित मोनी ताल में मछली मारने के लिए जाल लेकर गए थे। जब वह देर रात घर नहीं लौटे तो स्वजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह तलाश होती रही कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मुआयना करने पहुंची तो दोपहर करीब 11 बजे कुछ लोगों ने शव मोनी तालाब में उतराया देख पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से दो घंटे के बाद शव को तालाब से बाहर निकाल गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद