{"_id":"65f5beeff9716b43c90455d8","slug":"a-meeting-of-heads-was-held-regarding-mnrega-payment-and-housing-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-117988-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मनरेगा भुगतान व आवास को लेकर प्रधानों की बैठक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मनरेगा भुगतान व आवास को लेकर प्रधानों की बैठक हुई
Sat, 16 Mar 2024 09:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 16 Mar 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। ब्लाॅक में मनरेगा द्वारा कराये गए पक्के कार्यों का भुगतान न होने से ग्राम प्रधानों में नाराजगी है। प्रधान संघ ने शनिवार को ब्लाॅक सभागार में बैठक की। बैठक में अधिकारियों के बीच सामजंस्य न होने की भी शिकायत की गई।
ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए पक्के कार्यों का भुगतान दो वर्षों से न होने से प्रधानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आवास संबंधी परेशानी हो रही हैं। ब्लाॅक के 71 ग्राम पंचायतों में एक ही कंसलटिंग इंजीनियर होने के कारण प्रधानों को समस्या होती हैं। ब्लाॅक में कम से कम दो होना चाहिए। प्रधानसंघ अध्यक्ष रामप्रताप यादव ने कहा कि विगत दो वर्षों से मनरेगा द्वारा कराए गए पक्के कार्य का भुगतान नही हो पा रहा है। जिससे गांव का विकास रूक रहा है। मैटेरियल का भुगतान न होने से फर्म सामान देने से मना कर रहे है। इस दौरान ग्राम प्रधान साधुशरन, महेंद्र कुमार, दिनेश यादव, लालदेव यादव, चरन सिंह चौधरी, शाह आलम, चंदन तिवारी, संतोष कुमार व विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।