फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A massive campaign will be launched to make Aadhaar cards for newborns.

Maharajganj News: नवजातों का आधार कार्ड बनाने के लिए व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा अभियान

Fri, 20 Feb 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
A massive campaign will be launched to make Aadhaar cards for newborns.
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जनपद में जन्मे बच्चों के आधार कॉर्ड बनाने के संबंध में बृहस्पतिवार को अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें जनपद में आधार नामांकन के लिए संचालित सभी संस्थाओं, निजी एजेंसियों, डाकघर एवं बैंकों की ओर आधार कॉर्ड बनाने एवं नामांकन के दौरान आ रही समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार से फर्जी आधार कार्ड न बनने पाए, इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने आधार कॉर्ड निर्माण की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को विशेष जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन्मे बच्चों का समय से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जन्मे बच्चों की अद्यतन सूची तैयार करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आधार एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। प्रत्येक पात्र बच्चे का आधार कार्ड बनना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था फर्जी आधार निर्माण में संलिप्त पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed