{"_id":"698dfa09280070a75a0b2b6d","slug":"a-man-dies-a-painful-death-after-being-hit-by-a-speeding-vehicle-in-maharajganj-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर शख्स की दर्दनाक मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर शख्स की दर्दनाक मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Thu, 12 Feb 2026 09:34 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:34 PM IST
सार
45 वर्षीय रामनयन की रूनुआ चौराहे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महराजगंज मार्ग पर गुरुवार को दिन में 12 बजे के करीब तेज रफ्तार से आ रहे चार पहिया वाहन के चपेट में एक व्यक्ति आ गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर के जानकीनगर निवासी रामनयन 45 वर्ष गुरुवार को दिन में किसी काम से रूनुआ चौराहे पर आए थे। जहां वह पैदल सड़क पार कर रहे थे, उसी दौरान फरेंदा से महराजगंज की तरफ जा रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर पहुंचते ही चिकित्सकों ने रामनयन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन