{"_id":"66302c5443eea40bda08c374","slug":"a-major-accident-was-averted-due-to-the-wisdom-of-the-villagers-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121262-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गांव वालों की सूझ बुझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गांव वालों की सूझ बुझ से टला बड़ा हादसा
Tue, 30 Apr 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा राजाबारी के टोला पजरफोरवा सिवान में लगी आग को ग्रामीणों की सूझबूझ से बचा लिया है। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। ग्राम प्रधान ऋषिकेश यादव ने बताया कि बगल के गांव भरगांई सिवान में कुछ ग्रामीण गेहूं का डंठल जला रहे थे कि अचानक पछुवा हवा तेज हो गई। जिससे ग्रामीण आग बेकाबू होता हुआ देख भाग गए। आग पजरफोरवा गांव की तरफ बढ़ गई, जिसको देख ग्रामीणों ने शोर शराबा करते हुए घरों से दर्जनों पंपिंग सेट निकल सिवान में सिंचाई शुरू कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर सही समय पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड की संयुक्त घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। संवाद
विज्ञापन