{"_id":"6835b09f1b5f7aee95099a29","slug":"a-love-story-told-to-the-future-husband-of-his-girlfriend-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-150219-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रेमिका के होने वाले पति को बताई प्रेम कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रेमिका के होने वाले पति को बताई प्रेम कहानी
Tue, 27 May 2025 06:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 27 May 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने उसी गांव की एक युवती की शादी तोड़वाने के लिए उसके होने वाले पति को मोबाइल पर फोनकर अपनी प्रेम कहानी बता दी। इसे दोनों परिवारों में विवाद बढ़ गया है।
बताया गया है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन युवती के परिवार ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी। यह बात प्रेमी को नागवार लगी। उसने उसके होने वाले पति को फोन कर सारी बात बता दी। मामले की जानकारी होने पर दूल्हा और उसके परिवार में हड़कंप मच गया। लड़का पक्ष के लोगों ने तुरंत युवती से जवाब मांगा, जिससे दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया।
इधर, जब युवती को इस बात का पता चला, तो उसने अपने परिवार को पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि अगले महीने सात जून को शादी है। उसे डर है कि कहीं शादी के दिन भी आरोपी युवक कोई तमाशा न शुरू कर दें। वह नंबर बदलकर मेरी बेटी और होने वाले दामाद को धमकियां दे रहा है। परतावल चौकी के उप निरीक्षक अंकित चौरसिया के अनुसार, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। संवाद