{"_id":"6a175ca5a13215eb6c052f21","slug":"a-love-marriage-took-place-in-the-presence-of-police-but-it-did-not-last-even-two-months-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-178115-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस की मौजूदगी में हुथा था प्रेम विवाह, दो माह भी नहीं टिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस की मौजूदगी में हुथा था प्रेम विवाह, दो माह भी नहीं टिका
विज्ञापन
विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह का एक मामला महज दो माह के भीतर ही विवादों में घिर गया। प्रेम प्रसंग के बाद सामाजिक सहमति और पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई शादी अब दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोपों तक पहुंच गई है। विवाहितता ने पति, ससुर और ननद पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का उसी गांव के एक युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। जब युवक के परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इंकार कर दिया तो युवती ने पुलिस से शिकायत कर दी।
मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। अंततः दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए और बीते छह मार्च को पुलिस व परिजनों की मौजूदगी में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। बताया जा रहा है कि शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन करीब एक माह बाद रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि पति समेत ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। युवती ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की तथा मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।
बुधवार को पीड़िता पुलिस चौकी पहुंची और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ श्यामदेउरवा सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि युवती के लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।