फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A letter was sent to the Chief Minister to register an FIR against the bribe-taking inspector.

Maharajganj News: घूस लेने वाले दरोगा पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Wed, 25 Mar 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
A letter was sent to the Chief Minister to register an FIR against the bribe-taking inspector.
घूस लेते दरोगा का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, सोमवार को एसपी ने किया था सस्पेंड
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार को डर, फर्जी मुकदमे में फंसा सकती है पुलिस

ठूठीबारी। मारपीट के मामले में घूस लेते सस्पेंड हुए दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत करने के लिए पीड़ित ने मुख्यमंत्री समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में दुकानदार राकेश अग्रहरी को अपने सुरक्षा की चिंता सता रही है।
एसपी द्वारा आरोपी दरोगा को सस्पेंड किए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को राकेश अग्रहरि ने घूस लेने वाले दरोगा और के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और अपनी सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री व संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरगदवा निवासी राकेश अग्रहरी और सुरेंद्र यादव दोनों पड़ोसी हैं। राकेश अग्रहरि ने पड़ोसी सुरेंद्र यादव के खिलाफ कटिया लगाकर बिजली चोरी करने का आरोप लगाकर बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी। इसको लेकर सुरेंद्र यादव और राकेश अग्रहरि के बीच छह मार्च को मारपीट हो गई। 12 मार्च को बरगदवा पुलिस ने दोनों तरफ से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश अग्रहरी ने बताया कि मामले की विवेचना बरगदवा थाने में तैनात दरोगा अवधेश कुमार यादव को मिली। दरोगा ने विवेचना में पक्ष में रिपोर्ट लगाने का आश्वासन देकर 25 हजार रुपये की मांग की। बार-बार रुपये की मांग करने पर राकेश ने दरोगा को 19 मार्च की शाम अपने दुकान पर बुलाकर आपबीती सुनाने लगा। इसी बीच दरोगा ने इशारों में रुपये मांगे। राकेश ने दुकान के अंदर जाकर 16 हजार एक सौ रुपये गिनकर दरोगा को देने लगा तो दरोगा ने पेपर में लपेटकर पैसे देने की बात कही। राकेश ने रुपये को पेपर में लपेटकर दरोगा को दे दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सोमवार की सुबह किसी ने दरोगा को रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होने लगा जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed