{"_id":"6acfe9de878c3e82b40dbd7b","slug":"a-health-outreach-drive-will-reach-300-villages-across-seven-districts-maharajganj-news-c-206-1-go11002-187146-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: इंडो-नेपाल के सटे जिलों में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 21 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: इंडो-नेपाल के सटे जिलों में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 21 से
विज्ञापन
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने हेतु गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 की तैयारियां शुरू हुई हैं। यह अभियान 21 अक्तूबर से 24 नवंबर तक चलेगा। सात सीमावर्ती जिलों के 300 गांवों में चिकित्सा टीमें लोगों का उपचार करेंगी।
नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) की पहल पर यह आयोजन हो रहा है। महराजगंज में विभागीय सहयोग हेतु राजेश द्विवेदी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। टीमें पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और महराजगंज भेजी जाएंगी। विशेषज्ञ चिकित्सक शिविरों में जांच, दवा वितरण और गंभीर मरीजों को उच्च संस्थानों में रेफर करेंगे।
इस यात्रा से तीन लाख लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का लक्ष्य है। महराजगंज के सोनौली, नौतनवा, ठूठीबारी, निचलौल जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों को प्राथमिकता मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने टीमों के ठहरने, परिवहन और समन्वय की तैयारी शुरू की है।यात्रा के नोडल डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि यात्रा को जनपद में जरूरत के मुताबिक दवा आदि उपलब्ध कराया जाएगा।