फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A group of 60 farmers will go to Pantnagar to learn innovative farming methods.

Maharajganj News: उन्नतशील खेती का तरीका सीखने 60 किसानों का दल जाएगा पंतनगर

Wed, 04 Sep 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 04 Sep 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
A group of 60 farmers will go to Pantnagar to learn innovative farming methods.
महराजगंज। मोटे अनाज का अधिक उत्पादन व उपयोग किए जाने के लिए संचालित मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम व मौसमी सब्जियों के उत्पादन के विषय में विशेष प्रशिक्षण के लिए 60 किसानों का दल कृषि भवन से पंतनगर जाएगा। सभी किसान सरदार बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्यागिकी कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर पहुंचकर वहां जरूरी जानकारी हासिल करेंगे और उन्नतिशील तरीके के खेती से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण से लौटकर किसान वहां मिली जानकारियों से दूसरे किसानों को अवगत कराएंगे। महराजगंज कृषि बाहुल्य जनपद माना जाता है। यहां के किसान खेती से कमाते हैं। अब उन्हें उन्नतिशील व वैज्ञानिक विधि से खेती की जानकारी प्रदान कराने का यत्न कृषि विभाग कर रहा है। जिले के सभी 12 ब्लाॅकों से 5-5 किसानों का चयन कर जनपद से 60 किसानों को प्रशिक्षण व बेहतर मुनाफा कमाने की जानकारी के लिए पंतनगर भेजा जाएगा। किसानों के आवागमन, ठहरने व भोजन तथा नाश्ते का खर्च जिला कृषि विभाग वहन करेगा।
विज्ञापन

पंतनगर में पांच दिन तक चयनित किसान प्रवास करेंगे तथा कृषि वैज्ञानिकों से जानकारी हासिल करेंगे। सब्जियों की खेती करने के उपाय तथा बीज व खादों के विषय में किसान जानकारी लेकर उसे प्रयोग में लाएंगे तथा अन्य किसानों को भी इस विषय पर जानकारी देने का कार्य करेंगे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद से किसानों का चयन पूर्ण हो चुका है। बुधवार को किसानों के जत्थे को जिलाधिकारी हरी झंडी दिखाकर पंतनगर के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed