फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A Great Wepon to Save Syber Crime

साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार-एसपी

Wed, 06 Oct 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
A Great Wepon to Save Syber Crime
‘साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार’
विज्ञापन

महराजगंज। शहर के पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाने की जरूरी जानकारी दी गई। एसपी ने सभी छात्र- छात्राओं को सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतने की नसीहत दी।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट की दुनिया में हर व्यक्ति कंप्यूटर और मोबाइल से जुड़ा है। उसकी जाब, शिक्षा और वित्तीय लेन-देन मोबाइल व कंप्यूटर तकनीकी संसाधनों से जुड़े हुए हैं। आए दिन साइबर क्राइम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई बार लोग अनजाने में साइबर क्राइम कर बैठते हैं या इसका शिकार हो जाते हैं। अगर हम इसके प्रति जागरूक होंगे तो निश्चित ही इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। लोगों की थोड़ी-सी लापरवाही साइबर क्राइम को बढ़ावा देती है। हमें अपने कंप्यूटर और मोबाइल के साफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए क्योंकि देखने में आया है कि हैकर्स अक्सर कई तरीकों से आपके फोन का डेटा चोरी कर लेते हैं और फिर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी बनकर व लाटरी लगने के नाम पर बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी लेकर ठगी की शिकायतें बढ़ रही है जिन्हें लोगों की जागरूकता से ही रोका जा सकता है। ऐसे में इससे बचने के लिए किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अनजान नंबरों से आई कॉल/ओटीपी वेरिफिकेशन को स्वीकार न करें। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया। पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामइंद्र चक्रवर्ती, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रवि राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed