{"_id":"69d41a84c76feda1a10c625b","slug":"a-fine-of-rs-18000-was-imposed-on-nine-vehicles-during-the-campaign-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-174845-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अभियान चलाकर नौ वाहनों पर लगाया गया 18 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अभियान चलाकर नौ वाहनों पर लगाया गया 18 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
चालकों को पढ़ाया गया यातायात का पाठ
महराजगंज। निचलौल कस्बे में यातायात पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूलों में संचालित होने वाली बसों और अन्य वाहनों की गहन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान कुल नौ वाहनों में विभिन्न कमियां पाई गईं, जिनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इनमें से कई बसों में फिटनेस, बीमा या सुरक्षा उपकरणों की अनुपस्थिति पाई गई। कुल 18,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात थाना के प्रभारी अरुणेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता आदि की जांच की। टीम ने स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाने, वाहनों को निर्धारित गति सीमा के अंदर चलाने, अग्निशामक यंत्र को ठीक हालत में रखने और पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एड बॉक्स लेकर चलने के संबंध में वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए।