फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A dispute that started between children over playing a match in Mahavankhor alias Badhara village of Ghugli police station area turned into a fight.

Maharajganj News: बच्चों के बीच विवाद के बाद मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 30 May 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A dispute that started between children over playing a match in Mahavankhor alias Badhara village of Ghugli police station area turned into a fight.
घुघली थाना क्षेत्र के महावनखोर उर्फ बड़हरा गांव का मामला
विज्ञापन

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के महावनखोर उर्फ बड़हरा गांव में बच्चों के बीच मैच खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। एक पक्ष की ऊषा देवी की तहरीर पर पुलिस चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
ऊषा ने बताया गांव में बच्चे मैच खेल रहे थे। इसी दौरान संदीप राजभर ने खेलने की बात कही लेकिन मना करने पर बच्चों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाद में संदीप ने ऊषा देवी के बेटे मुकेश सहानी को चौराहे पर मारपीट कर घायल कर दिया। अगले दिन सुबह जब मुकेश शौच के लिए गांव के बाहर गया, तब वहां मौजूद आरोपितों ने उसे फिर से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि मुकेश की पीठ और छाती पर दांत से काट लिया गया तथा लाठी-डंडों से हमला किया गया। आरोप है कि विरोध करने पर ऊषा देवी के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

मारपीट में ऊषा देवी, उनके पुत्र मुकेश सहानी और बेटी रुना को भी चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संदीप राजभर, विश्वकर्मा, निर्मला, झिनकू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed