फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A couple was beaten up and injured over a land dispute; an FIR was lodged against four people.

Maharajganj News: जमीन के विवाद में मारपीट कर दंपती को किया घायल, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 26 Apr 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A couple was beaten up and injured over a land dispute; an FIR was lodged against four people.
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सराय खुटहां उर्फ लखराव में जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश में मारपीट का मामला सामने आया है। हृदयलाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे उनके पट्टीदारों अवधेश उर्फ पन्नेलाल, अभिषेक, रविप्रताप और उनकी पत्नी मीरा ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में हृदयलाल और उनकी पत्नी राजमति दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed